[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ गांव के स्थित रेलवे टै्रक पर शनिवार दोपहर बाद ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिधुआ बाजार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
युवक की पहचान रवि उर्फ चन्द्रेश पुत्र मुरारी उम्र 19 निवासी सिधुआ स्थान गांव हरिजन टोली थाना कोतवाली पडरौना के रुप में हुई है। बताया जाता है कि रवि दिमाग से थोड़ा मन बुद्धि किस्म का था कि गोरखपुर-थावे जाने वाली डेमू ट्रेन से शनिवार की दोपहर बाद गुजरी ट्रेन से कटने की वजह से युवक की मौत हुई है,गांव के अगल-बगल के ग्रामीणों ने खेतों में अपने कृषि कार्य के लिए के निकले थे कि रेलवे ट्रैक के पास शव देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पडरौना के सिधुआ बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव मय हमराहियों के साथ पहुंच शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
Leave a Reply