कुशीनगर में हार्लोउल्लास के साथ मनाया सिधुआ बाबा का वार्षिकोत्सव,भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर से सटे सिद्ध पीठ सिधुआ स्थान मंदिर परिसर में बाबा श्री सिद्धनाथ का वार्षिकोत्सव बड़े ही हार्लोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान पहले दिन शनिवार को पुरोहितों द्वारा बाबा श्री सिद्धनाथ के जन्मोत्सव का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ किया । वहीं दूसरे दिन बाबा श्री सिद्धनाथ के जन्मोत्सव पर मंदिर से जुड़े मुख्य यजमान के द्वारा बाबा का पूजन अर्चन करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर वार्षिकोत्सव का पूर्णाहुति की गई । इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में शरीक होकर प्रसाद ग्रहण किया ।
वार्षिकोत्सव के दौरान जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह,उत्तराधिकारी सिधुआ स्थान मंदिर आशीषनाथ त्रिपाठी, मठाधीशवर,योगेश्वर नाथ त्रिपाठी, मंदिर संयोजक शैलेष मिश्रा,ग्राम प्रधानप्रतिनिधि आलोक शुक्ला, रौशन शुक्ला, टुनटून मिश्रा, हीरामन प्रजापति,दिव्यम शुक्ला दिनेश चंद्र शाह,प्रमोद तिवारी जितेन्द्र कुशवाहा,जितेन्द्र कुमार, अजीत चौधरी,मंटू बाबा, प्रेम प्रकाश तिवारी,धनंजय उर्फ रिंकू पांडे,चिंटू पांडे,अशोक यादव, हरिराम कुशवाहा,गुल्लू कुशवाहा, पत्रकार उपेन्द्र कुशवाहा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *