कुशीनगर में हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने किया केस दर्ज,तीसरे दिन हुआ दाह संस्कार

[object Promise]

कुशीनगर। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा में गत दिनों जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हत्या कर दिया था, वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई, सूचना पाकर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस दे दिया था , इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र के तहरीर पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं मे केस दर्ज कर लिया था जिससे आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने पीएम हाउस से घटना के दूसरे दिन यानि रविवार को शव मिलने के पश्चात खिरकिया बाजार स्थित चौक पर शव रख धरना प्रदर्शन चालू कर दिया, उनकी मांग थी कि मुकदमा की धारा में तब्दील किया जाए तथा मृतक के परिजनों को पच्चीस लाख रूपये मुआवजा व नौकरी दी जाए। इस की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र एएसपी गौरव बंसवाल सीओं पड़रौना नितेश प्रताप सिंह कोतवाल विजय राज सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चक्का जाम कराने का प्रयास किए लेकिन आक्रोशित लोग अपने जिद पर अड़े रहे,तनाव देख कुबेरस्थान जटहां बाजार सहित अन्य थानों की पुलिस को बुला मौके पर तैनात कर दिया गया, देर शाम तक रविवार को बातचीत चलती रही लेकिन उसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।

 

सोमवार को घटना के तीसरे दिन आखिर पुलिस प्रशासन को आंदोलनरत लोगों की बातें माननी पड़ी मुकदमे में तरमीन करते हुए मृतक के पुत्र सोनू चौहान के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 302 504 आईपीसी के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत परिजनों सहित ग्रामीणों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस इस मामले में कुछ को गिरफ्तार कर लिया लेकिन कुछ फरार बताया जा रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजन हत्या की तहरीर नहीं दिए थे,इसी वजह से इस धारा में मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका था ,हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ,जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *