कुशीनगर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेट.एम.आर जयपुरिया स्कूल पडरौना की छात्राओं ने वृक्ष को भाई मानकर बांधी राखी

[object Promise]
पडरौना कुशीनगर : रक्षा बंधन के पर्व पर पडरौना शहर के सेट.एम.आर जयपुरिया स्कूल से छात्राओं ने वृक्ष को अपना भाई मानकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। स्वतंत्रा दिवस व रक्षा बंधन त्यौहार को लेकर सेट.एम.आर जयपुरिया स्कूल जहां प्रबंधक बिक्रम अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी,वहीं स्कूल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया,इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने योग का कार्यक्रम करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे देख अभिभावकों का मन मोह लिया।

 

स्कूल के छात्राओं ने रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर स्कूल में लगे पेड़ को ही राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल नीरू त्यागी, प्रियंका वर्मा, पीयूष साहू, सुधीश,राजनंदनी,लिसा,तान्या, अतुल समेत स्कूल से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं के अलावा अध्यापक व अभिभावक गण मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *