कुशीनगर में सूरजनगर बाजार के बीच गायत्री मंदिर निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

कुशीनगर में सूरजनगर बाजार के बीच गायत्री मंदिर निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : जिले के विशुनपुरा विकास खंड के सूरजनगर बाजार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोगों ने यजमान की भूमिका निभाई। ज्योतिषचार्यों ने विधि विधान से भूमि पूजन कराया। कहा कि वैदिक मंत्रों से पवित्र भूमि पर भवन निर्माण शुभ और सुरक्षित होता है। यजमान मंदिर पुजारी रामसूरत शर्मा, सत्यप्रकाश मिश्र,मारकन्डे गुप्ता,राजकुमार पांडेय आदि ने कहा कि पूरे क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।

शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।मंदिर के निर्माण मे पहला ईट थानाध्यक्ष ध्रमेन्द्र कुमार सिंह ने नीव मे रखकर शुभारंभ किया और साथ गुप्त दान भी मंदिर को उन्होंने ने किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, बढ़चढ़कर भाग लिया। पूरा बाजार भक्तिभाव के सागर में डूबा रहा।

इसके साथ ही ग्रामीणों के मन में मंदिर निर्माण का पवित्र संकल्प भी दिखा। इस अवसर पर गोविंद बाबा,राकेश दूबे,दीपू राय,आशोक गिरी,दीपक शर्मा,कस्टेबल मनोज सिंह,सत्यनारायण राय,रामअवध यादव,राजू कुशवाहा, प्रमोद, मनीष,राजेश आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *