कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर दुल्हन की तरह सज गया रबिन्द्रनगर

कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर दुल्हन की तरह सज गया रबिन्द्रनगर
पडरौना,कुशीनगर :युपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के को आगमन को लेकर  पडरौना शहर को चमन बना दिया है। जिला अस्पताल मे मुख्यमंत्री आ सकते हैं,इसको देखते हुए अस्पताल को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। व्यवस्था के लिए एसडीएम खुद जिला अस्पताल में रात से ही लगे हुए थे। मुख्य द्वार से लेकर अंदर वार्ड तक साफ सफाई से अस्पताल चमक रहा है। वॉर्ड के अंदर गर्मी को देखते हुए कूलर लगा दिया गया है।
और चमका दिया गया पडरौना शहर का गोशाला
सीएम के आगमन को लेकर गोशाला में कर्मचारियों ने यहां पूरी तरह से साफ सफाई कर दी है। श्री कान्हा गोशाला पडरौना में रह रहे गोवंश के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कुल गोवंश में एक गाय दुधारू है और सभी गोवंश के अलग-अलग नाम रखे गए हैं। पशु चिकित्सक द्वारा गायों का रजिस्टर तैयार किया गया है। जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने यहां का निरीक्षण किया। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण की संभावना को देखते हुए कर्मचारी यहां पर सफाई के काम में जुट गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *