उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार चौकी से सटे 100 मीटर दूरी स्थित पश्चिम की ओर एक चौराहे के निकट बीती रात अज्ञात चोरों ने पान मसाला की दुकान में ताला तोड़ चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सुबह सूचना पर पहुंची कोतवाली पडरौना की सिधुआ बाजार चौकी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र निवासी सिधवा बाजार प्रमोद कुशवाहा की चौकी से पश्चिम साइड पान गुटखा की दुकान है रोज की भांति उक्त दुकानदार बंद करके अपने घर चला गया अगले सुबह जब दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा देख दंग रह गया । इस दौरान जब दुकानदार ने दुकान में निगरानी की तो दुकान में रखे गुटका पान मसाला समेत लगभग 5000 हजार नगद अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। इस सिलसिले में पीड़ित दुकानदार ने संबंधित कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ चौकी पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने उक्त दुकान पहुंच जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई में जुटी हुई है । दूसरी ओर दुकानदार ने कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है ।
Leave a Reply