कुशीनगर में सरया गांव में कमिश्नर के वाहन चालक के घर वालों द्वारा जबरन दीवाल चलाने के मामले में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति का हल्का दरोगा पर तहरीर नहीं लेने का आरोप

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरया गांव में गत एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति के घर के निकट पड़ोसियों द्वारा जबरन दीवाल चलाने के मामले में विरोध करने वाले शख्स को बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिया था । इस सिलसिले में पीड़ित घायल व्यक्ति अपनी इलाज कराने के बाद संबंधित थाने में तहरीर देने गया जहां हल्का दरोगा द्वारा तहरीर लेने से मना कर दिया ।
पीड़ित घायल पक्ष का आरोप है कि विपक्षी गोरखपुर कमिश्नर के वाहन चालक है जो एक दबंग किस्म के परिवार से जुड़े लोगों ने गोलबंद होकर मेरे ही जमीन पर दिवाल चलाने पर  विरोध करने पर मुझे जान से मारने की नियत से हमला किए है ।
पीड़ित घायल ब्यक्त उदयभान पांडेय निवासी सरया थाना कुबेरस्थान का आरोप है कि विपक्षी द्वारा मेरे घर के निकट घोटे के पास मेरे भूमि पर जबरन दीवाल चला रहे थे, इस दौरान जब हमने विरोध किया तो विपक्षी गड गोलबंद होकर लाठी,डंडा राड से मेरे ऊपर हमला बोल दिया। किसी तरह घर के अगल-बगल के लोगों के बीच बचाव करने से मेरी जान बच सकी, पीड़ित घायल का आरोप है कि दीवाल चलाने से पूर्व दो-तीन दिन पहले विपक्षी गड मेरे घर के निकट ही कुआं खोदने को लेकर कहासुनी हुई थी,इस सिलसिले में मेरे द्वारा जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया गया था,जहा डीएम ने संबंधित को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था,हालांकि जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई करने व चेतावनी देकर भी चली गई थी कि,अगले दिन ही मेरे पड़ोसी द्वारा मेरे घर के निकट वाली भूमि पर जबरन दीवाल चला रहे थे,कि मेरे द्वारा विरोध करने पर एकजुट होकर मुझे लाठी,डंडा व राड से पीटकर मरणासन्न कर दिया है ।
पीड़ित घायल व्यक्ति ने आगे जिक्र किया है कि विपक्षी गोरखपुर कमिश्नर का वाहन चालक है,ऐसे में मेरे द्वारा दी जाने वाली संबंधित थाने में तहरीर को हल्का दरोगा द्वारा नहीं लिया जा रहा है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *