कुशीनगर में  सरकारी बस स्टैंड पडरौना में बने रैन बसेरा को डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन 

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर । कड़ाके की पड़ रही ठंड के मध्य नजर पडरौना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनय जयसवाल के सौजन्य से रामकोला रोड स्थित रोडवेज परिसर में रैन बसेरा का उद्घाटन जिला अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस दौरान इस रेन बसेरा के सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती करने की भी बात कही जिससे किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो सके ।इस रैन बसेरा के उद्घाटन हो जाने से ठंड से यात्रियों सहित अन्य लोगों को असहाय गरीब लोगों को निजात मिलेगी।
 इस सिलसिले में सोमवार की शाम पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित रोडवेज परिषद के एक कमरे में रैन बसेरा का व्यवस्था किया गया है जिसमें लगभग 25 से अधिक रज्जाई हैश, गद्दे व चादर की व्यवस्था है। इस दौरान चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया कि वह रात्री मे  नगर भ्रमण कर रहे थे कि आधा दर्जन महिला पुरुष व बच्चे को रोडवेज परिसर में रात को ठंड में सोते देखा और उसे गंभीरता से लेते हुए यहां रैन बसेरा बनाने का भावना उनके अंदर जागृति हुआ और उन्होंने रेन बसेरा का उद्घाटन जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह से कराया।
डीएम ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए नगर पालिका के चेयरमैन विनय जयसवाल को आभार भी व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब असहाय इस ठंड में परेशान ना हो इसके लिए आपको सजग रहना होगा। इस मौके पर चेयरमैन अध्यक्ष प्रतिनिधि व हियुवा के जिला मंत्री मनीष जायसवाल ,सभासद गणों में सोनू यादव सुरेश चौरसिया रामाश्रय गौतम राकेश मद्धेशिया विजय यादव व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष व समाजसेवी मनोज मोदनवाल इसके अलावा महेंद्र प्रसाद सुभाष विपिन जयसवाल रियाजुद्दीन पथिक कृष्णा आज्ञाराम हिमांशु दीनदयाल दुर्गेश विनेगर अमित दुर्गेश आकाश वर्मा दीपक जयसवाल डीपी ब्याहूत आलोक सौरव सिंह चंदन जयसवाल के अलावे पडरौना कोतवाल विजय राज सिंह भी आकर इस रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस मौके पर तमाम गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *