पुलिस टीम को सूचना मिलते ही चारों तरफ से घेराबंदी कर दिया और मुठभेड़ के बाद तीन अभियुक्तों को पकड़ लिया ।जिसमें सतीश जायसवाल पुत्र स्वर्गी लक्ष्मण जायसवाल निवासी लार चौक ,थाना लार जनपद देवरिया, नागेंद्र पुत्र जीवित शाह निवासी राजपुर थाना रघुनाथपुर जनपद सिवान बिहार, रामभवन पुत्र सूर्य बली निषाद निवासी जंगल धूसण थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर,इनकी जामा तलाशी लेने पर पुलिस ने सतीश के पास से लगभग ₹2800000 लाख नकद एक अदद पिस्टल व जिंदा कारतूस वहीं नागेंद्र के पास से लगभग ₹300000 लाख नगद एक पिस्टल वह जिंदा कारतूस व राम भवन के पास है ₹1500000 लाख नगद तथा जमीन रजिस्ट्री के कागजात भी बरामद किया गया जो लूट के बाद लगभग ₹1000000 लाख की संपत खरीदी गई है। पुछताछ के तीनों ने दौरान बताया कि 10 दिसंबर को हुई लूट के रूपये को सुरक्षित करने के लिए हम लोग सिवान बिहार लेकर जा रहे थे।
इस घटना में शामिल मास्टरमाइंड सतीश जयसवाल के खिलाफ देवरिया वाराणसी बिहार कुशीनगर में 2 दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे भी कायम है। इस घटना में अन्य और भी शामिल थे जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस घटना का सफल अनावरण करने में हाटा कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह, महेंद्र चतुर्वेदी, कांस्टेबल अजीत प्रकाश वर्मा, हिमांशु यादव आशुतोष कुमार धर्मेंद्र गौतम सुशील कुमार शुक्ला ,प्रभारी निरीक्षक कसया राघवेंद्र सिंह कांस्टेबल नीतीश कुमार राकेश यादव श्याम लाल यादव विकास यादव रणविजय सिंह मुबारक खान अनुज यादव अजीत यादव शिवानंद अशोक सिंह अतुल कुमार सिंह तहसील प्रभारी सुशील सिंह अमित कुमार चंद्रभान अनिल कुमार साइबर सेल अभिषेक अतीश कुमार अनिल तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Leave a Reply