इस दौरान बशर नवाज उर्फ़ लाडला के पिता आनन-फानन में अपहरणकर्ताओं के द्वारा किए गए फोन से 10 लाख की डिमांड से घबराए अपने बेटे के सकुशल बरामदगी को लेकर संबंधित थाने में अग्यात अपहरणकर्ताओं के द्वारा किए गए फोन नंबर समेत सारी प्रक्रिया तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर दी, ऐसे में तत्काल एक्शन में आई जिले की क्राइम ब्रांच,स्वाट टीम,व संबंधित थाने की पुलिस जांच में जुट गई थी,कि इसी बीच,देर रात को अपहरणकर्ता अपने बुने जाल में फंसते देख बशर नवाज उर्फ़ लाडले को सकुशल थाने के करीब 1 किलोमीटर लाकर छोड़ फरार हो गए,उधर अपहरण करने में शामिल युवकों में राहुल नाम के शख्स ने बशर नवाज उर्फ़ लाड़ले के पिता ताज मोहम्मद से मिलकर इस घटना की पूरी प्रक्रिया बता दी,ऐसे में संबंधित थाने की पुलिस को जानकारी होते ही राहुल को सर्वप्रथम गिरफ्तारी करने के बाद राहुल के ही माध्यम से इस अपहरण कांड में शामिल आधा दर्जन युवकों को आनन-फानन में थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने में 3 दिन बैठाने के बाद चौथे दिन,इस अपहरण कांड का खुलासा एसपी कार्यालय में पुलिस कप्तान राजीव नारायण मिश्रा के समक्ष कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने खुलासा कर अपहरण में शामिल तीन युवकों को नामजद मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया, मजे की बात यह है कि कुबेरस्थान कि पुलिस द्वारा इस घटना के 4 दिन के भीतर किए गए अपहरण कांड के खुलासे से खुद अपहरण के शिकार होने के बाद सकुशल बरामद हुए लड़के के पिता ताजमोहम्मद थाने के पुलिस द्वारा किए गए अपहरण कांड के खुलासे से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं,जबकि उनका आरोप है कि इस अपहरण कांड का मास्टरमाइंड को पुलिस ने घटना के 1 सप्ताह बीतने के बाद भी आखिर क्यों गिरफ्तारी नहीं कर सकी है ? सूत्रों की मानें तो इस खुलासे में नामजद अभियुक्त बने तीन युवकों को मोहरा बनाने वाले मास्टरमाइंड पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहे युवक न्यायालय में सरेंडर करने की तैयारी में जुटा हुआ है ?
बरहाल इस मामले में जिस तेजी से कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है ना तो अपहरण के बाद सकुशल बरामद हो चुके किशोर छात्र बशर नवाज उर्फ़ लाडला के परिवार के लोग ही संतुष्ट है,और ना ही अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में जेल गए तीनों युवकों परिवार के लोग पुलिस के इस खुलासे को सही है ?
Leave a Reply