पडरौना,कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे मंगलवार शाम को शौच करने गई एक हाई स्कूल की छात्रा से गांव के ही तीन युवकों द्वारा चाकू दिखाकर सामूहिक दूष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित ने स्थानीय थाने से लगायत पुलिस अधिक्षक को तहरीर सौपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिक्षक ने मामले को संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के एक गांव मे हाई स्कूल की छात्रा मंगलवार शाम को शौच के लिए गांव के बाहर सरेह मे जा रही थी। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे पकड लिया और चाकू दिखाकर हत्या करने की धमकी देते हुए जबरन उसे एक गन्ने की खेत मे उठा ले गए।और उसके साथ दुष्कर्म किया।
छात्रा के रोने विलखने पर युवक उसे छोडकर मौके से फरार हो गए।तीनो युवको मे पीडिता एक को पहचान रही है बाकी को दो युवको पहचान नही पाई। किसी तरह घर पहुच कर जब पीडिता ने शारी आप बीती अपने परिजनो से बताई तो सभी दंग रह गए।पीडिता का यह भी कहना है कि उसके साथ आरोपी तीनो युवको मे से एक उसके साथ कई बार छेडख़ानी भी कर चुका है।जिसकी शिकायत भी वह पुलिस से की थी।लेकिन पुलिस उसे ठंडे बस्ते मे डाल दी थी।परिजनो का कहना है कि समय रहते यदि पुलिस आरोपी एक युवक के खिलाफ कार्यवाही की होती तो शायद ये घटना हमारी बेटिया के साथ नही होती।इस घटना का जिम्मेदार स्थानीय पुलिस है। पीडिता ने स्थानीय पुलिस व पुलिस अधिक्षक को एक नामजद व दो अज्ञात युवको के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस अधिक्षक राजीव नारायण मिश्र ने मिमले को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द इस मामले मे तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया ।
Leave a Reply