कुशीनगर में शिवपुर बाजार चौराहे पर आरपीएन सिंह का जनसंपर्क,उमड़ी भीड़

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के कसया विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर बाजार में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आरपीएन सिंह के जनसंपर्क में गुरुवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। उन्होंने सुबह से शुरू किए जनसंपर्क अभियान में एक दर्जन से ज्यादा गांवों का भ्रमण किया। हालांकि आरपीएन सिंह के जनसंपर्क दौरान आलम ये रहा कि रहा कि वे जिधर से भी गुजरे समर्थकों की भीड़ उनके साथ हो गई।

जनसंपर्क के दौरान विभिन्न वर्गो के मतदाताओं ने उनका खुलकर समर्थन कर एलान किया कि पूर्व मंत्री रहने के दौरान किए गए पांच साल विकास कराने वाले आरपीएन सिंह को ही इस बार भी लोकसभा में भेजेंगे। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ लोकसभा क्षेत्र के कसया विधानसभा के शिवपुर बाजार के अलावे कई गांव का दौरा किया जहां उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त हुआ। इस दौरान उनके समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *