कुशीनगर में शराब कांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

[object Promise]

रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

कुशीनगर। तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत अपमिश्रित जहरीली शराब के सेवन से 08 लोगो की मृत्यु हो गयी थी। कुछ लोगों का स्वास्थ्य गंभीर होने के कारण उपचाराधीन थे। इस सम्बन्ध में थाना तरया सुजान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। कुशीनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र जायसवाल पुत्र भुखल जायसवाल साकिन जेवही दयाल चैनपट्टी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर एवं हरि निषाद पुत्र स्व0 सुखदेव मल्लाह साकिन जेवही दयाल चैनपट्टी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को क्रमशः दिनांक 6.2.2019 एवं 9.2.2019 को गिरफ्तार किया गया था।

इस घटना का मुख्य आरोपी हरेन्द्र यादव निवासी रामजीता मटहिनिया थाना विश्वम्भरपुर जनपद गोपालगंज बिहार घटना के उपरान्त फरार हो गया था। घटनास्थल पर मृतकों के परिवारीजनों एवं उपस्थित विभिन्न जनों द्वारा बताया गया था कि मदिरा की आपूर्ति हरेन्द्र यादव उपरोक्त द्वारा की गयी थी। कुशीनगर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी शराब तस्कर की तत्परता पूर्वक तलाश प्रारम्भ कर दी गयी। आरोपी हरेन्द्र यादव नें पहले भागकर दिल्ली में पनाह ली, फिर वहाँ से भीलवाड़ा राजस्थान पहुँचा। पुलिस टीम नें लगातार पीछा करते हुए थाना प्रतापनगर जनपद भीलवाड़ा राजस्थान से मुख्य आरोपी शराब तस्कर हरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। प्रारम्भिक छानबीन में यह ज्ञात हुआ कि आरोपी एक राजनैतिक दल से जुड़ा हुआ था।

इस सम्बन्ध में विस्तृत पड़ताल की जा रही है शराब तस्कर हरेन्द्र यादव के विरूध्द उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्यों में लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त हरेन्द्र यादव को भीलवाड़ा राजस्थान में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर लेकर जनपद कुशीनगर लाया जा रहा है। आरोपी अभियुक्त से गहन पूछताछ कर माननीय न्यायालय कुशीनगर के समक्ष पेश कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास संकलित किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *