कुशीनगर : जिले में लगातार पानी से कुशीनगर मंदिर के सामने स्थित विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के घर व परिसर में पूरी तरह पानी भर गया है। शुक्रवार की सुबह से ही विधायक के घर से पानी निकालने की कोशिशें हो रही हैं। वहीं कसया थाना परिसर पानी से लबालब भर गया है।
कसया कस्बे के निचले हिस्से पानी से भर गए हैं। वहीं फाजिलनगर बिजली घर में पानी भर जाने से आपूर्ति बाधित हो गई है। सैकड़ों गांवों के लोगों की बत्ती गुल होने से सांसत उठानी पड़ रही है।
Leave a Reply