कुशीनगर में वांछितो की गिरफ्तारी के नाम पर कोतवाली पडरौना की पुलिस के द्वारा बसहिया में लोगों के घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप

कुशीनगर में वांछितो की गिरफ्तारी के नाम पर कोतवाली पडरौना की पुलिस के द्वारा बसहिया में लोगों के घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप
उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर में गत मांह के भीतर कोतवाली पडरौना पुलिस टीम के द्वारा वंचित लोगों के गिरफ्तारी करने के अलावा अवैध पशु के मांस को काटे जाने लेकर की गई कार्रवाई से गांव के लोगों ने पुलिस पर घरों में जबरन घुसकर उत्पात मचाने के साथ घर में रखे सामानों को तोड़फोड़ करने आरोप लगाया है ।

कोतवाली पडरौना पुलिस टीम पर गांव के लोगों में समीम अमीन मुस्लिम वाहिद उल्ला आदि लोगों का आरोप है कि घर में बिना किसी सूचना दिए अवैध पशुओं के मांस व अवैध पशु काटने के नाम पर घर के भीतर जबरन गुंडई के बल पर उत्पात मचाने के बाद घर में रखे आटा,चावल,कूलर,अलमारी दिवाल घड़ी,बिजली बल्ब,पंखा व कई मोबाइल को क्षतिग्रस्त करते हुए एक मोबाइल उठा ले गए है ।

गौरतलब हो कि कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पशु मांस के धंधे को लेकर चर्चित गांव बसहिया में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बीते 6 फरवरी 2018 को पूरे दिन छापेमारी हुई थी। छापेमारी में बड़ी मात्रा में पशु मांस के अलावा पशु मांस के अवशेष मिले थे,जिन्हें ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर हटवाया गया था। वहीं दर्जनों प्रतिबंधित पशुओं के साथ आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत मे लेकर जेल भी भेजी थी।
इस छापेमारी के पहले भी इस चर्चित गांव में कई बार छापेमारी हुई है। इसके बाद इस गांव में पशु मांस का धंधा होने की शिकायतें पडरौना कोतवाली पुलिस को मिल रहीं थी,इस सिलसिले में गत मांह के भीतर यहां हुई करवाई के दौरान पुलिस टीम को यहां न कहीं अवैध प्रतिबंधित पशुओं के मांस मिले और न हीं प्रतिबंधित पशु किसी के घर में बरामद हो सका है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *