कुशीनगर में लखनऊ,बलिया के ट्रेनिंग सेंटर से 313 में 59 महिला,254 मिले नए पुरुष सिपाही

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। पुलिस विभाग को 59 नई महिला आरक्षी मिल गई हैं। बलिया,लखनऊ के ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षण पूरा कर गुरुवार को कुशीनगर पुलिस लाइन से एसपी राजीव नारायण मिश्र उन्हें नई तैनाती स्थल के लिए रवाना कर दिया है।  इस दौरान एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि महिला व पुरुष आरक्षी निष्पक्ष,पूर्ण निष्ठा,पारदर्शिता और पूरे मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण पुरा होने के बाद यहां तैनाती होने पर आप लोगों का जिम्मेदारी बढ़ गई है।
महिला व पुरुष आरक्षी जहां भी तैनात किया गया है वे अपनी-अपनी एक अलग छाप छोड़े। एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि बलिया व लखनऊ के ट्रेनिंग सेंटर से 313 नए आरक्षी मिले हैं जिसमें 254 पुरुष हैं जबकि 59 महिला आरक्षी शामिल है | एसपी के द्वारा कुशीनगर जनपद के अलग-अलग थानों पर महिला व पुरुष आरक्षी के तैनाती को लेकर कहा कि पुलिस की अच्छी छवि का आचरण बनाए रखने के साथ जनता के बीच व्यवहार बनाने की जरूरत है l
थाने पर आने वाली पीड़ित व्यक्तियों को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी बातों को सम्मान पूर्वक सुनकर समाधान करें, नाबालिक व महिलाओं के प्रति संवेदनशील होकर अपराध पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण बनाए रखने में भी सहयोग करने की जरूरत है | एसपी श्री मिश्र ने नए बीट के आरक्षी को मोबाइल एप से डाउनलोड कराया गया | इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी हरी गोबिन्द मिश्र सीओ सदर पडरौना, नितिश प्रताप सिंह केरला में पुलिस लाइन के आरआई मौजूद रहे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *