कुशीनगर में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की सक्रियता से कप्तानगंज जंक्शन पर बचा रेल हादसा

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तत्परता से कप्तानगंज जंक्शन पर शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। दरअसल एक नंबर प्लेटफार्म की रेल लाइन पूरी तरह से टूट गई थी।
यह देख जवानों ने रेलवे के अफसरों को इसकी सूचना दी। रेलवे ट्रैक टूटने की जानकारी होते ही विभागीय अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में अफसर मौके पर पहुंच गए। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों द्वारा करीब पांच घंटे तक टूटे हुए रेल लाइन का मरम्मत कर ठीक किया गया। इससे एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया।
रेल सुरक्षा बल कप्तानगंज रेलवे जंक्शन पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार व मोलई प्रसाद स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की नजर एक नंबर प्लेटफार्म के टूटी रेल लाइन पर पड़ी। दोनों जवानों ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक व इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों को दी। सूचना मिलते ही अफसरों के हाथ-पॉव फूलने लगे। जिस दौरान रेलवे ट्रैक टूट जाने की सूचना मिली, उस समय लगातार कई ट्रेनों को इसी ट्रैक से गुजरना था।
आनन-फानन में इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। सैकड़ों कर्मचारियों की मदद से करीब पांच घंटे बाद रेल लाइन को ठीक किया जा सका, जिससे एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही अफसरों ने भी राहत की सांस ली। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ने दोनों जवानों की सराहना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *