कुशीनगर में रमजान के पाक महीने में गरीब रोजदारो के चेहरे पर दिखी अजीब सा मुस्कान

कुशीनगर में रमजान के पाक महीने में गरीब रोजदारो के चेहरे पर दिखी अजीब सा मुस्कान
पडरौना,कुशीनगर : उनके चेहरे पर अजीब सा मुस्कान था एक खुशी भी थी और एक हसीन पल भी क्योंकि इस पाक महीना में उन नेक गरीब बंदो को जो एक अलग ही उपहार मिला था जो अल्लाह को प्यारा होता है  हालांकि उपहार व गिफ्ट देने वाले भी अल्लाह के नेक बंदे ही थे ।
जी हां हम बात कर रहे हैं पडरौना नगर के मनप्पात फाउंडेशन से जुड़े  नेक बंदों की । यहां बता दें कि पडरौना शहर के ही मनप्पात फाउंडेशन के लोगों ने शहर के करीब देवरिया, कुशीनगर,महराजगंज के 2000 गरीबो मे रमजान के पाक महीने में रोजदारों को अपनी ओर से गिफ्ट के रूप में उपहार भेंट कर चुकी है । इस दौरान रोजा इफ्तार में आने वाली सामग्री यानी उपहार के रूप में गिफ्ट पाकर उन गरीबों के चेहरे पर जो मुस्कान रही होगी वह काबिले तारीफ रही थी । ऐसे में रमजान गिफ्ट देने वाले लोगों को भी उपहार देकर सुकून महसूस हो चुका है ।
बरहाल गरीबों में रोजेदारों को गिफ्ट देने वाले मनप्पात फाउंडेशन से जुड़े लोगों के नेतृत्व कर रहे शहर के माने जाने वाले समाजसेवी व संस्था के मोहम्मद शैफ लारी अलावे,मनप्पात फाउंडेशन के जनपद कुशीनगर  के कोऑर्डिनेटर मुहम्मद अख्तर अंसारी साहिल खान,फ़िरोज़ अहमद,अज़हरुद्दीन,इमरान खान, उज़ैर अहमद,हाफिज फैज़ल अख्तर,हाफिज ताहिर,प्रधान शहाबुद्दीन अंसारी,आरज़ू ,सोहेल तनवीर आदि उपस्थित रहे। जमील आइशी साहब, सलाउद्दीन हिंदल साहब, गुड्डू अंसारी,अख्तर अंसारी,साहिल खान,मुo सालिब, अब्दुर्रहमान समते आदी नेक बंदे  प्रमुख रूप से शामिल रहे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *