कुशीनगर में मां की भक्ति में श्रद्धालुओं का दिख उत्साह,दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान आंसुओं की धारा निकला

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर: बीते नौ दिनों से मां की भक्ति में श्रद्धालुओं का दिख रहा उत्साह बुधवार को देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के समय आंसुओं की धारा के रूप में निकला। रंग-बिरंगे गुलाल के बीच नाचते, गाते और मां का जयकारा लगाते भक्तों ने मां की नम आंखों से विदाई दी और गमगीन माहौल में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

 

गांव से शहर तक नारियल, चुनरी, और श्रृंगार का सामान भेंट कर महिलाओं ने मां की गोद भरी। पडरौना नगर में रामकोला रोड के नौका टोला, सुभाष चौक, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, रामलीला मैदान, अंबे चौक, बेलवां चुंगी, साहबगंज, सेंट्रल बैंक रोड़, हास्पिटल रोड़ पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन दोपहर बाद खिरकिया, झरही नदी व बांसी नदी में विर्सिजत की गईं। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *