कुशीनगर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्लॉक से बूथ तक के लिए मजबूती पर दिया जोर

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिला कांग्रेस कार्यालय पडरौना में बुधवार को महिला संगठन की ओर से आयोजित रही महिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम बैठक मैं ब्लॉक से बुथ तक की महिला कार्यकर्ताओं की मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान महिला वक्ताओं ने बैठक में महिला कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन की मजबूती पर जोर देने के लिए कांग्रेस से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं को जागरुक की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेसी महिला के अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि पहले महिलाओं की टीम बनाकर गांव-गांव जाएं। वही टीमें बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा-ज्यादा से महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें | नगरपालिका पडरौना की पूर्व चेयरमैन व महिला नेत्री शिवकुमारी देवी ने कहा कि कुछ दिन के बाद लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में महिलाओं को भी राजनीति में अपने दायित्व को निभाना होगा।
घर से महिलाओं को निकल कर संगठन के लिए कार्य करना है। कांग्रेस के महिला जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा वर्तमान राजनितिक परिवेश में अच्छे लोगों की राजनीति में सक्रिय हिस्सेदारी की नितान्त आवश्यकता है और इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुरुषों के साथ साथ हम महिला वर्ग के कन्धों पर ही है। आज भी कुछ अच्छे लोग राजनीति में हैं जिनकी पहचान हमें करनी होगी तथा ईमानदारी से विकास करने वाले कांग्रेस नेताओं को वोट देकर उन्हें जिताना होगा। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी को माला पहनाकर स्वागत किया गया | बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस महिला संगठन की सीमा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि को अपनी ओर से कांग्रेस पार्टी का तिरंगा भेंट कर उनका स्वागत की | इस मौके पर महिला संगठन जिला पुर जिला अध्यक्ष सुशीला गिरी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामविलास सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह,व्यास ओझा,स्वामीनाथ यादव,ज्ञानती देवी,सुभावती देवी, रतन माला देवी,पूजा गौतम, शीला देवी,मीना अग्रवाल,पाना देवी आदि महिलाएं शामिल रही|

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *