कुशीनगर में मतदान के बाद स्याही लगी उंगली को सेल्‍फी लेकर फेसबुक पर किया पोस्‍ट

कुशीनगर में मतदान के बाद स्याही लगी उंगली को सेल्‍फी लेकर फेसबुक पर किया पोस्‍ट
पडरौना,कुशीनगर : अंतिम चरण के मतदान में कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा सीटों पर युवाओं,बुजुर्गों,महिला,पुरुषों सभी में वोट देने के बाद सेल्‍फी लेकर सोशल मीडिया में पोस्‍ट करने का क्रेज दिखा। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों के अंदर की गोपनीयता को ध्‍यान में रखते हुए वहां मोबाइल या कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है l
इसलिए लोगों ने वोट देने के लिए अंदर जाने से पहले मोबाइल बाहर अपने साथी के पास जमा करा दिए। लेकिन वोट देकर जैसे ही बाहर निकले,मोबाइल वापस लिया और सेल्‍फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दी। शनिवार को मंडल के चारों जिलों के मतदाताओं के फेसबुक और टिवटर पर मतदान करने के बाद स्‍याही लगी उंगली दिखाती लाखों तस्‍वीरें पोस्‍ट हुईं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *