कुशीनगर में ब्लड चाहिए तो करें वाट्सअप,पडरौना शहर के युवा ने गरीबों के लिए रक्त दान करने के लिए तैयार

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : अगर आपको ब्लड की जरूरत है और आप परेशान हो रहे हैं तो घबराने की बात नहीं है। पडरौना शहर के ही एक युवक ने नि:शुल्क ब्लड मुहैया कराने का जिम्मा उठाया है। इसके लिए आपको वाट्सअप नंबर 96480 20392
पर मरीज से संबंधित सारी जानकारी देनी होगी,गरीब लोगों की रोगी को संबंधित ब्लड देने के लिए खुद संपर्क करके ब्लड मुहैया कराएंगे। ये सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है।
इस सिलसिले में अपना ब्लड देने वाले युवा अंकित उर्फ अंकुर तिवारी ने बताया कि समाजसेवा के उद्देश्य से यहां सोशल मीडिया के द्वारा ब्लड देने का काम करने मन बनाया है। अक्सर ब्लड नहीं मिलने से मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मामले तो ऐसे हुए कि रक्त की कमी से लोगों को जान तक गंवाना पड़ी है। लिहाजा एक बूंद ब्लड से अगर किसी को जिंदगी मिले तो इससे बड़ा पुण्य का काम नहीं। इसी उद्देश्य से उक्त सेवा का काम अंकुर ने किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *