किसी भी सूरत में पत्रकार हितों के साथ नही होगा अनदेखी
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : देश में बीते सत्र में कुल 635 पत्रकारों के उत्पीड़न का मामला भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सामने उजागर हो चुके हैं।जिसके लिए संगठन ने देश के विभिन्न प्रान्तों में पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। संगठन ने स्वतः 500 पत्रकार उत्पीड़न के मामलों का संज्ञान लिया तथा विकट समस्याओं से निजात दिला कर मिसाल कायम किया है।उक्त बातें स्थानीय जी स्टार होटल हाल में कुशीनगर जिला इकाई की हुई बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने कही है। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता करने का ही प्रयास करें वह कभी कमजोर तो हो ही नहीं सकता है उसके लिए संगठन हर वक्त हर कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है।
इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा पत्रकार को हर वक्त समाज को आईना दिखाने का काम करता है।पत्रकार सदैव निष्पक्ष पत्रकारिता करता है और करता रहे तो दुनिया की कोई ताकत नहीं है कि उसे कमजोर बना सके इसी क्रम में मंडल प्रभारी विश्वामित्र मिश्रा ने कहा कि कुशीनगर की संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्ष राजेश दुबे राजू को बहुत सही समय पर मनोनीत किया गया है।इनसे आशा है कि संगठन को बुलंदियों पहुंचाने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि संगठन को हमारी जब जरूरत पड़ेगी हम सदैव एक स्तंभ की तरह खड़े रहेंगे।इसी दौरान संगठन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार श्री मिथिलेश्वर मिथिलेश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार की शालीनता पत्रकार की मजबूती होती है। पत्रकार दूसरे के गिरेबान में झांकने से पहले वह अपने को स्वस्थ मानसिकता प्रस्तुत करें।पत्रकार का कोई बाल बांका नहीं कर सकता है।
इसी क्रम में जिला प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने संगठन के संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी संगठन के नामों को जिक्र करते हुए बताया के दिशा निर्देश पर संगठन की कार्यकारिणी और तहसील की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को तत्काल तत्काल पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी और इसके लिए अप्रैल माह में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान प्रमोद रौनियार,उपेंद्र कुशवाहा,शैलेंद्र गुप्ता,इमामुद्दीन खान,संजीव कुमार कुशवाहा, संतोष जयसवाल, मोहम्मद आसिफ, विनोद कुमार चौबे, इमरान आलम,बलवंत यादव उमेश गिरी जाहिद हुसैन महेंद्र कुशवाहा,मारुति नंदन दीक्षित,सुरेंद्र शर्मा,बदरुद्दीन, दीपक मिश्र,रामकृपाल कुशवाहा,दीनानाथ सैनी, प्रमोद कुमार गौड,गौरीशंकर गुप्ता,आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव,सहदेव पांडेय सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
Leave a Reply