[object Promise]
कुशीनगर : जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा स्थित फोरलेन सड़क के ओवरब्रिज पर मंगलवार को दिन दहाड़े बोलेरो सवार बदमाश व्यापारी की आंख में केमिकल युक्त पाउडर डालकर डेढ लाख रुपये लूट कर फरार हो गये। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गयी।
सुकरौली बाजार निवासी राजू कसौधन किराने का थोक विक्रेता है। मंगलवार को दोपहर बाद वह दुकान का बिक्री का रुपया बैंक को जमा करने बाइक से हाटा जा रहा था। वह अभी ढाढ़ा स्थित फोरलेन सड़क के ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि पीछे से आ रही एक सफेद बोलेरो सवार बदमाशों ने उसके उपर केमिकल युक्त पाउडर फेंक दिया। इससे वह अपनी बाइक तुरंत रोक दिया। इतने में बोलेरो में सवार एक बदमाश ने बाइक में रखे रुपये से भरे बैग को लूट लिया। व्यापारी जब तक संभाल पाता, इससे पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए।
इस घटना से घबराए व्यापारी ने पुलिस व अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर हाटा कोतवाल कमलेश सिंह मय फोर्स व डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गयी। व्यापारी से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल कमलेश सिंह ने कहा कि घटना में शामिल बदमाश जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
Leave a Reply