[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के युवा समाजसेवी और गौ ग्रीन सेव अर्थ फाउंडेशन कुशीनगर की ओर से वैश्विक महामारी कोरोना को बढते दुष्प्रभाव को लेकर काफी चिंतित हैं,वे गरीब जरूरतमंदों के बीच भोजन सामग्री वितरण करने के आलावा ड्युटी में लगे पुलिस वाले में चाय बिस्किट देकर लोगों से सुरक्षित रखने अपील कर रहे है । जबकि पडरौना से जुड़े ऐ युवा गरीब आमजन की जरूरत का ख्याल रखने के साथ-साथ उठाए गए कदम कुछ और भी आगे बढ़ चुकी है,ऐसे में लाक डाउन के बीच पडरौना शहर के गली मोहल्ले व चौराहों पर बेसहारा जानवरों को भी दूध बिस्किट पानी देकर इनकी भूख मिटा रहे हैं l
युवाओं की इस मुहिम की प्रशंसा सोशल मीडिया पर की जा रही है की है,जो वास्तव मे सच्ची जनसेवा के लिए जज्बा,त्याग,समर्पण और श्रम की जरुरत इन युवाओं मे देखने को मिल रही है। बेसहारा जानवरों की सेवा करने वाले में पडरौना से जुड़े युवाओं में गो ग्रीन सेवा अर्थ से जुड़े विमलेश निगम,मंटू जायसवाल,सुमित चौरसिया, बन्टी गुप्ता आदि युवा शामिल है ।
Leave a Reply