कुशीनगर में बारिश से बचने के युवक ने लोहे के पाइप के नीचे ली थी शरण,करंट की चपेट में आने से मिली मौत

कुशीनगर में बारिश से बचने के युवक ने लोहे के पाइप के नीचे ली थी शरण,करंट की चपेट में आने से मिली मौत
पडरौना,कुशीनगर : जिले  के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार स्थित एक दुकान में मंगलवार को दोपहर बाद सीढ़ी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी। युवक बारिश में भींगने से बचने के लिए लोहे की सीढ़ी के नीचे खड़ा था तभी यह हादसा हो गया।
क्षेत्र के ग्राम सभा दोघरा के मुसहरी पट्टी निवासी रमाकांत उम्र (45) किसी कार्य से गुरवलिया बाजार में आया था। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह जय किशन की दुकान पर स्थित लोहे की सीढ़ी के नीचे छिप गया। उसी समय अचानक आपूर्ति बहाल हुई और करंट सीढ़ी में उतर गया।
रमाकांत करंट की चपेट में आ गया। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक रमाकांत की मौत हो चुकी थी। किसी ग्रामीण ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच घर वाले भी पहुंच गए। घर वालों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *