कुशीनगर में बाइक सवार को बचाने में हुई रोड एक्सीडेंट में दो दर्जन से अधिक घायल, पांच रेफर

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कसया-पडरौना हाईवे पर जानकी नगर चौराहे के समीप टैंकर,टेंपो व बाइक की मंगलवार की दोपहर आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें 16 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। पडरौना से सवारी लेकर एक टेंपो कसया जा रही थी कि कसया थाने के जानकीनगर चौराहे के समीप सामने से आ रहे टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक भी चपेट में आए गया। इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए। इनमें एक ही परिवार के पति-पत्नी व बच्चे समेत पांच लोग शामिल हैं।
स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर मरीजों के चीख पुकार से अस्पताल में परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ओपीडी से घर जा चुके डाक्टरों को बुलाकर इलाज शुरू कराया गया। मौके पर सीओ रामदास प्रसाद,एसओ अतुल्य कुमार पांडेय व एसआई संजनू यादव पहुंच गए। इलाज के दौरान डाक्टरों ने पांच की हालत नाजुक बताते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *