पडरौना,कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा नगर स्थित बाघनाथ चौराहे पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाश एटीएम में रुपये डालने जा रहे एक युवक को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूट लिए। रुपये लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर बदमाशों की तलाश कर रही है। शुक्रवार को हाटा नगर के वार्ड नं. 21 गांधी नगर निवासी नितेश उर्फ बिट्टू उम्र 38 वर्ष अपने भाई प्रसुन परशुरामका के साथ बाइक से नगर स्थित बाघनाथ चौराहे पर स्थित हिटैची एटीएम में पैसा डालने जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने कट्टे से फायर कर दिया जिसकी एक गोली नितेश के गोली पैर व एक गोली हाथ में लग गयी।जिससे नितेश जमीन पर गिर पड़ा और बदमाश उससे रुपये से भरा बैग लेकर गौरीबाजार रोड की तरफ फरार हो गए। बैग में लगभग तीन लाख से अधिक रूपये व एक मोबाइल रखा हुआ था।
बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की, जिससे वहां मौजूद लोग सहम गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नितेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने नितेश की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके की जांच कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी होने पर एसपी राजीव नारायण मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
Leave a Reply