कुशीनगर में बजट को लेकर लोगों में रहा उत्साह,बसपा के जिला उपाध्यक्ष ने धोखा बताया

कुशीनगर में बजट को लेकर लोगों में रहा उत्साह,बसपा के जिला उपाध्यक्ष ने धोखा बताया
पडरौना,कुशीनगर: संसद में पेश हुए आम बजट को लेकर कुशीनगर में शुक्रवार को लोगों में काफी उत्साह रहा। पूरा दिन लोग बजट में मिलने वाली छूट के बारे में एक दूसरे से पूछने के साथ टीवी व सोशल मीडिया से चिपके रहे।
वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण के आम बजट में गांव, गरीब व किसान को बजट में लाभ मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है। वहीं मध्यम वर्ग को टैक्स में छूट नहीं मिलने पर निराशा हाथ लगी है। लोगों का कहना है कि बजट में उच्च व मध्यम वर्ग को कोई छूट का लाभ नहीं मिला है, लेकिन निम्न वर्ग के लोगों को सरकार लाभ पहुंचाने का काम की है।
मध्यम वर्ग को टैक्स में छूट नहीं मिलने से लोग निराश हुए हैं, वहीं ठेला व चौराहों पर दुकान चलाने वालों को पेंशन की सुविधा मिलने से खुश हैं। बजट में टैक्स जमा करने की प्रक्रिया आसान बनाने तथा रिटर्न दाखिल करने में पैनकार्ड या आधार कार्ड से सुविधा मिलने पर लोगों ने इसे सराहा है।
2019 का बजट झुनझुना
बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी ने कहा यहां एयरपोर्ट,मैत्रेय परियोजना,कसया इंटरनेशनल बस टर्मिनल,कुशीनगर को रेल लाइन से जोड़ने आदि ज़रूरी कामों के लिए एक भी पैसा नही दिया गया है इस बजट में यह
कुशीनगर की जनता के साथ धोखा किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *