कुशीनगर में बच्‍चों ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर पुलवामा शहीदों की याद में रचा पडरौना में इतिहास

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : पडरौना में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की याद में राष्ट्रीय ध्वज बनाने का नया कीर्तिमान बनाकर स्कूली बच्चों ने इतिहास रच दिया। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल पडरौना के बच्चों ने इंटरनेशनल प्रोटोकाल ऑफ रिकार्ड्स के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को पांच मिनट के अंदर एक साथ 1304 तिरंगा बनाकर इंडिया बुक आफ रिकार्ड अपने नाम किया।
इसके पूर्व एक साथ 370 राष्ट्रीय ध्वज बनाने का रिकार्ड दक्षिण भारत के किनवइया स्कूल के नाम रहा है। स्कूली बच्चों के राष्ट्रीय ध्वज बनाने तथा रिकार्ड अपने नाम करने में स्कूल के कक्षा 9 और 10 के 56 बच्चों के अलावा 30 शिक्षकों ने मिलकर सहयोग किया। मुख्य अतिथि देवरिया के शहीद विजय मौर्या की पत्नी विजयलक्ष्मी मौर्या व स्कूल के निदेशक डा. अरुण श्रीवास्तव ने रिकार्ड बनाकर इतिहास रचने पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *