कुशीनगर में पेड़ काटने के दौरान निचे गिरे पेड़ के नीचे दबा मजदूर,मौत

[object Promise]

रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

कुशीनगर : जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम हथिया में आम का पेड़ काटने के दौरान पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। मजदूर की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। जबकि हादसे के बाद पेड़ कटवाने वाला ठेकेदार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पेड़ कटवाने वाले ठेकेदार की तलाश की जा रही है।

ग्राम हथिया निवासी अजय भारती इधर-उधर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार को एक लकड़ी के ठेकेदार के कहने पर वह अन्य मजदूरों के साथ आम का पेड़ काटने गया। वहां पेड़ काटते समय पेड़ अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। पेड़ गिरता देख अन्य मजदूर तो भाग खड़े हुए, लेकिन अजय भागने के चक्कर में जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान विशालकाय पेड़ उसके उपर आ गिरा और वह नीचे दबकर चिल्लाने लगा। मिट्टी खोदकर लोगों ने उसे किसी तरह पेड़ के नीचे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा पहुंचाया। लेकिन वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के पिता, मां, पत्नी गीता एवं पुत्र रवि व पवन अस्पताल पहुंच गये। परिवारीजन अजय का शव देखते ही दहाड़े मारने लगे। इस हादसे के बाद प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह भी मयफोर्स मौके पर पहुंच गये और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसका एक छोटा भाई आशीष है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *