कुशीनगर में पुलिस लेखपाल एवं भू माफिया के गठजोड़ से हुई वकील राव की हत्या

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : रामकोला मंडल भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता बिहुली सोमाली टोला जोगवलिया निवासी वकील राव की निर्मम हत्या पुलिस कर्मियों एवं लेखपालों व भू माफियाओं से गठजोड़ के कारण बताया जा रहा है । गौरतलब हो कि पुर्व के त्कालीन डीएम आन्द्रा वामसी के समय उक्त कार्यकर्ता के घर के सामने सहन पर जबरन तालाब खोदवाया गया था,जबकि उस जगह लगाए गए पेड़ पौधे कटवा दिए गए थे ।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गांव का एक मनबढ़ परिवार जिसके अनेक परिजन विदेश रहते हैं उन्होंने उनके सहन घर के सामने की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया,जब मृतक राव मना किया तो उनकी हत्या कर दी गई, हालांकि पिछले एक-दो महीने से वकील राव थाने,तहसील में दौड़ लगाते रहे लेकिन पुलिस एवं लेखपालों के द्वारा सही ढंग से इस मामले के निस्तारण करने में एक पक्षीय अड़ियल रवैया अपनाने के वजह से वकील राव को जान गंवानी पड़ी ।

दूसरी ओर यहां बता दें कि इसी प्रकार के हालात का सामना नौरंगिया मंडल भाजपा के पूर्व मंत्री पिपरा खुर्द निवासी जसवंत कुशवाहा को भी करना पड़ रहा है तथा पुलिस लेखपाल भूमाफिया गिरोह गठजोड़ के चलते अपने नाम वाली जमीन की सुरक्षा करने से रोका जा रहा है वकील राव प्रकरण में हल्का दरोगा रामाश्रय यादव की कारगुजारी कहीं ना कहीं इस घटना में पूरी तरह से संदिग्ध दिख रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *