कुशीनगर में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा शव के साथ किया पडरौना कप्तानगंज सड़क जाम

[object Promise]
कुशीनगर : पडरौना कोतवाली के चन्दरपुर गांव में आठ दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल एक किशोर की मौत के मामंले को लेकर सोमवार की सुबह बवाल हो गया। पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सुसवलिया के पास पडरौना-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।
जाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जाम से सैकड़ों वाहनों की कतार दोनों ओर लग गई थी।
पडरौना कोतवाली के चंदरपृर गांव में गाली देने के विवद में सुमित उर्फ बुलबुल नामक किशोर को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल किशोर को पहले पडरौना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया लेकिन उसकी नाजुक हालत देख उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोरखपुर से उसे लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गयी। रविवार की शाम किशोर का शव उसके गांव आया। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की शाम से ही पुलिस को सूचना दी गयी परन्तु पुलिस गांव में नहीं पहुँची। जबकि किशोर का शव गांव में पहुँचने से तनाव बढ़ रहा था। सोमवार की सुबह ग्रामीण किशोर का शव लेकर सुसवलिया गांव  के सामने जाम कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *