पडरौना,कुशीनगर : रोज की भांति अपनी दुकान बंद कर देर रात पडरौना नगर निवासी बाइक सवार शख़्स लौट रहे थे कि रास्ते में बरसात के वजह से क्षतिग्रस्त हो चुके रोड के वजह से एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए,अचानक घटी मार्ग दुर्घटना के झटके से वे तेजी के साथ रोड पर गिर गए। जिसमें उनकी सिर फट गया । जबकि दूसरी ओर साईकिल सवार ब्यक्त किसी घटना का शिकार हुए व्यक्ति का पैर भी टुट गया है । गंभीरावस्था में इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने एक ब्यक्त के सिर में 10 टांके लगाने पड़े। उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है पडरौना नगर निवासी राजन मोदनवाल उम्र 40 कि पडरौना तमकुहीरोड मार्ग स्थित सिधुआ बाजार में मिष्ठान की दुकान खोल रखे हैं,रोज की भांति वे मंगलवार को देर रात दुकान बंद कर अपने बाइक से पडरौना नगर स्थित कसेरा टोली घर को निकले हुए थे कि पडरौना तमकुहीरोड मार्ग सिधुआ स्थान मंदिर के निकट पडरौना की ओर से तेजी से आ रही पिकअप वाहन ने बाइक सवार सख्स को जोरदार ठोकर मार दी, इस दौरान पिकअप की ठोकर मारने के साथ ही बाइक सवार ब्यक्त के पीछे से निकल रहे एक अज्ञात साइकिल सवार व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही पैर टूट गई ।
घटना के दौरान अगल बगल से जुटे ग्रामीण घटना के बारे में कुछ समझ पाते तब तक पिकअप वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया । तेज झटके के साथ तमकुही पडरौना मार्ग स्थित सिधुआ बाजार रोड पर सिर के बल खून से लथपथ गिरे बाइक व साइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को सिधुआ स्थान से जुड़े कुछ लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है । पिकअप और बाइक में हुई टक्कर इतना तेज हुआ था कि राजन मोदनवाल का सिर आधे से ज्याद फट गया और वह खून से लथपथ हो गए थे। घटना के बाद सिधुआ मंदिर के आस-पास अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल इन दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राजन मोदनवाल की हालत नाजुक देख रात में ही डॉक्टरों ने उसकी सर में दस टांका लगाने के बाद सुबह सीटी स्कैन भी की है । उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। जबकि साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति की पैर टूट चुका है ।
इस बाबत सिधुआ बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रात को दुर्घटना की सूचना मिली थी,मौके पर पुलिस पहुंची थी, पिकअप वाहन चालक फरार हो गया था,वही पीकप वाहन को हिरासत में ले लिया गया है बाकी जानकारी जुटाई जा रही है,जो भी दोषी होगा करवाई की जाएगी ।
Leave a Reply