कुशीनगर में पांच हजार वर्ष पुराना ऐतिहासिक सिधुआ बाबा का वार्षिकोत्सव 12 वें वर्ष आज

कुशीनगर में पांच हजार वर्ष पुराना ऐतिहासिक सिधुआ बाबा का वार्षिकोत्सव 12 वें वर्ष आज
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर में  पांच हजार वर्ष पूर्व ऐतिहासिक सिद्ध पीठ सिधुआ स्थान मंदिर पर सिधुआ बाबा का प्रत्येक वर्ष की भांति मनाया जाने वाला बाबा सिद्धनाथ का वार्षिकोत्सव इस बार भी बारहवें वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है । दो दिवसीय चलने वाले बाबा श्री सिद्धनाथ के वार्षिकोत्सव का आज पहले दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों ने शुभारंभ किया ।

बताते चलें कि ग्यारह वर्ष पुर्व कुशीनगर जिले के पडरौना नगर से सटे सिधुआ स्थान गांव स्थित श्री सिद्धनाथ मंदिर के महंत योगेश्वर नाथ को सपने में सिधुआ बाबा ने अपना मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए कहा था,ऐसे में महंत योगेश्वरनाथ त्रिपाठी ने सिधुआ बाबा का मानकर इस मंदिर में बीते ग्यारह वर्ष पूर्व पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा  के साथ मूर्ति स्थापित करवाई थी,तबसे सिधुआ बाबा का जन्मोत्सव यानी वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । सिधुआ बाबा का दो दिवसीय चलने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन बाबा श्री सिद्धनाथ का विधि-विधान पूर्वक मुख्य यजमान द्वारा पूजन का कार्य किया गया,जबकि दूसरे दिन इस मंदिर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर बाबा श्री सिद्धनाथ का दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *