कुशीनगर में परिवारवालों से नाराज किशोरी ने खुद को लगाई आग,जानलेवा गुस्से में चली गई जान

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के रूदलापुर में शनिवार को एक किशोरी ने मिट्टी तेल छिड़क कर अपने शरीर में आग लगा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रूदलापुर निवासी ईश्वर यादव की बेटी सुमन 16 वर्ष सुबह परिवारीजनों से किसी बात को लेकर नाराज हो गई और घर के अंदर गैलन में रखा मिट्टी का तेल अपने उपर उड़ेल कर आग लगा ली। इससे वह जलने लगी। घर में धुंआ उठता देख परिवारीजन अन्दर पहुंचे तो बेटी को जलता देख उसे बचाने लगे, लेकिन जब तक आग बुझती वह बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनों ने उसे एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा पहुंचाया।
वहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका शरीर आग से 80 प्रतिशत जल गया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। इस संबंध में कार्यवाहक एसओ अमित कुमार राय ने कहा कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *