कुशीनगर में पडरौना शहर से बाइक की डिक्की तोड़ सवा दो लाख उड़ाया

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना शहर में जटहा रोड से उच्चकों ने बाइक की डिक्की तोड़कर सवा दो लाख रुपए उड़ा लिया। पीड़ित ने एसपी को पत्रक सौंप कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
मुनीब गुप्ता निवासी तमकुहवा थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण का खाता पडरौना के बैंक आफ आंध्रा में संचालित होता है। मुनीब ने एसपी को तहरीर सौंप आरोप लगाया है कि बीते 16 जुलाई को पिता के साथ दुकान के एक कर्मचारी को दो लाख रुपए का चेक देकर रुपए निकालने के लिए भेजा तथा पिता के पास 30 हजार 800 रुपये एक व्यक्ति को देने के लिए पहले से मौजूद था।
दोनों लोग बैंक से रुपये निकालकर जटहा रोड स्थित एक किराना की दुकान के सामने बाइक खड़ा कर सामान ले रहे थे कि अज्ञात लोग बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखा 2 लाख 30 हजार 800 रुपये लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना 100 नंबर यूपी पुलिस को देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस को इसकी तहरीर सौंप कार्रवाई करने की मांग किए जाने के बावजूद इस मामले मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *