कुशीनगर में पडरौना शहर में निकाली साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। श्री शिरडी साईं बाबा के भक्ताें ने सोमवार को पडरौना नगर में शिर्डी के साईं वाले बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली। इस दौरान साईं बाबा की पालकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शाम चार बजे से निकली यह पालकी शोभायात्रा पडरौना नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए तुलसी आवासीय कालोनी पहुंची।  पालकी शोभायात्रा में शामिल साईं भक्त साईं बाबा की जय’का जयघोष करते हुए चल रहे थे।
पिछले कई वर्षों से भक्ताें की ओर से शिरडी वाले साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली जाती है। इस दौरान साईं बाबा की पालकी भी होती है। इसे भक्त अपने कंधे पर ढोते हैं।

 

इस बार भी ऐसा ही हुआ। सोमवार को तुलसी आवासीय कालोनी से पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जो पडरौना नगर के सुभाष चौक, कोतवाली रोड,तिलक चौक, आेंकार मंजूषा,बावली होते हुए पुन: तुलसी आवासीय कालोनी पहुंचकर समाप्त हो गई। भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जबकि इसी शिरडी साईं वाले पालकी शोभायात्रा में भगवान शिव व पार्वती की भी झांकी चल रही थी ।
इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरुण कुमार गौतम,प्रीतम साहा,पूर्व पडरौना चेयरमैन शिवकुमारी देवी,मोंटी शालूजा,अंशुमान बंका,संतोष जायसवाल,मनोज मद्धेशिया,किशन जायसवाल,मनीष उर्फ बुलबुल जायसवाल समेत हजारों की तादाद में साईं भक्त शामिल रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *