कुशीनगर में पडरौना शहर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने आए वाहन स्वामी की गायब बोलेरो के मामले में मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस दो मांह बीतने पर भी वाहन को बरामद करने में नाकाम

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर :  पडरौना नगर के जगदीशपुरम कॉलोनी स्थित प्राइवेट अस्पताल में  बीते  दो मांह पुर्व इलाज कराने आए शख्स की हॉस्पिटल के सामने खड़ी बोलोरो रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने का मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद भी गायब हो चुके वाहन को बरामद नहीं कर सकी है । जबकि दूसरी ओर वाहन स्वामी के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज करने वाली पडरौना कोतवाली की पुलिस वाहन के गायब होने के दो महिने बीतने के बावजूद भी उक्त वाहन को बरामद करने में नाकाम साबित हो रही है ।

 

 उक्त कोतवाली पडरौना पुलिस को दिए गए तहरीर में वाहन स्वामी राजेश कुशवाहा निवासी मंझरिया,रामनगर,धुस टोला,थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार ने जिक्र किया था,कि गत दो मांह पुर्व अपने छोटे भाई की पत्नी की अचानक तबीयत खराब होने के पर देर रात को घर से बोलेरो वाहन संख्या यूपी 57V6140. लेकर पडरौना शहर के जगदीशपुरम कॉलोनी स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में इलाज कराने आया हुआ था। इस दौरान वाहन स्वामी ने अपने छोटे भाई की पत्नी को इलाज कराने के लिए हॉस्पिटल के अंदर चला गया। जबकि देर रात 1:00 बजे के करीब जब वाहन स्वामी ने हॉस्पिटल के सामने खड़ी बोलेरो में सोने जाने के लिए प्रयास किया तो वहां मौजूद हॉस्पिटल से जुड़े गार्ड ने बोलेरो वाहन स्वामी को अंदर सो जाने की बात कही थी l

 

इसके बाद गार्ड की बात मानकर वाहन स्वामी हॉस्पिटल के अंदर ही सो गया,सुबह उठने के बाद जब वाहन स्वामी ने हॉस्पिटल के निकट खड़े बोलेरो को गायब देखा तो सन्न रह गया,इसके बाद इसकी जानकारी वाहन स्वामी ने अस्पताल के कर्मचारियों को दी,उधर वाहन गायब होने की सीसीटीवी में वीडियो फुटेज भी मिला है,इन सबके बीच पीड़ित वाहन स्वामी द्वारा पडरौना कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर के  आधार पर एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज करने वाली कोतवाली पडरौना की पुलिस दो मांह बीतने  के बाद भी उक्त बोलेरो को बरामद करने में नाकाम साबित हो रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *