कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना बढ रहे लगातार अपराध ने पुलिस की कार्यप्रणाली को किया कठघरे मे खडा

कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना बढ रहे लगातार अपराध ने पुलिस की कार्यप्रणाली को किया कठघरे मे खडा
पडरौना,कुशीनगर : योगी सरकार बढ रहे अपराध पर अंकुश लगाने का भले ही दावा ले लेकिन नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र चीख चीख कर अपराधी व पुलिस गठजोड़ की गवाही देने लगी है। बढ रहे लगातार अपराध ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे मे खडा कर दिया है। बता दें कि उक्त थाना क्षेत्र मे 15 अक्टूबर को पकडियार चौराहे से बाइक चोरी,2 नवम्बर रात को लीलाधर छपरा व खजुरिया गांव के बीच सरेह मे पशु ले जा रहे तस्कर व ग्रामीणों से हाथापाई हुआ था,29 मई को नव राशि पशु को ग्रामीणों ने पकडा था।सूचना के बाद भी पुलिस नही पहुची थी।हियुवा कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप से पुलिस पहुची थी।
तीन नवम्बर रात को बलकुडिया गांव के भाजपा नेता नित्यानंद पांडेय के दरवाजे से बाइक चोरी,11अगस्त रात को सूरजनगर बाजार के देशी शराब की दुकान का ताला तोडकर चोरी।27जुलाई को उसी चौराहे के अरविंद की दुकान से चोरी,27अप्रैल को सूरेश कुशवाहा की दुकान से चोरी,एक अप्रैल को खजुरिया प्राथमिक विधालय से चोरी,चार मार्च को गब्बू की दुकान से चोरी,27 फरवरी को सूरजनगर बाजार के सरकारी दो शराब की दुकान से चोरी,21 फरवरी को गब्बू की दुकान से चोरी,28 नवम्बर को भुजौली चौराह पर फार्यूचन की दुकान से चोरी,27 को निरकारी चौराहे से जंगला तोडकर चोरी,14 जुलाई को पटेरा खुर्द मे दुर्जन का बाइक चोरी,26 जून को सूरजनगर बाजार के किराना की दुकान से चोरी,14 जनवरी को अकबरपुर गांव के विधालय मे चोरी,उसी दिन नौरंगिया तिराहा पर भी एक दुकान मे चोरी,22 अक्टूबर को देवगांव मे पाच घरो मे चोरी,29 अगस्त को खजुरिया गैरेज से बैट्री चोरी,27 जुलाई को पुरन्दर छपरा गांव मे चोरी,दस अक्टूबर को सिरसिया वीरभान गांव मे एक वृद्ध के हत्या के मामले अबतक कार्रवाई नही हुई और उल्टे ही मामले का पैरवी कर रहे दमाद को ही शांतीभग मे चलान कर दिया गया।
आलम मठिया गांव मे एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत के मामले मे छात्रा की मां ने मनचलों से प्रेरित होकर पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस उलटे ही छात्रा की मां को ही जेल भेज दिया।बलकुडिया गांव मे कस्टेबल द्वारा छेडख़ानी के मामले मे अबतक कार्रवाई नही हुई और खजुरिया गांव मे दलित व्यक्ति की रिश्वत नही देने पर दो कस्टेबल व दरोगा द्वारा पिटाई के मामले कार्रवाई शून्य सहित तमाम अपराध ऐसे हैं जिसमे पीडितो ने पुलिस को तहरीर तो दिया लेकिन कार्रवाई शून्य रहा। यही तक नही थाना क्षेत्र में कुछ ऐसे पुलिस कर्मी तैनात हैं कि जिसकी पशु तस्करी के मामले पुलिस कप्तान से भी शिकायत हो चुका है और वे लाइन हाजिर भी हुए थे।उक्त थाने पर फिर से उनकी तैनाती है।थाना क्षेत्र मे पशु तस्करी, बालू तस्करी,गाजा,खैरा लकडी का तस्करी चरम पर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *