पडरौना,कुशीनगर। विकासखंड पडरौना के गांव बसहिया बनबीरपुर निवासी सलीम असगर उर्फ़ डॉलर ने नीट के मेडिकल की परीक्षा में 545 बेहतर परिणाम पाकर जिले का नाम रोशन किया है। गौरतलब हो कि सलीम असगर उर्फ़ डॉलर ने सर्वप्रथम क्षेत्र के ही मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल,परसौनी कला पडरौना से हाईस्कूल में 77.4 अंक प्राप्त करने के अलावा इस्लामीया इंटरमीडिएट कॉलेज गोरखपुर इंटर में 78.6 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुआ था ।
इतना ही नहीं कानपुर मे सेल्फ स्टडी से चौथी बार सलीम असगर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है । उधर सलिम के इस कामयाबी पर पिता मुनव्वर अली व ताजिया खातून के अलावा क्षेत्र के लोगों में वशिष्ट यादव,पंकज सिंह,एडवोकेट अतीक अहमद,डा० शहनवाज़,काजी,अतिक, रहमान अंसार,मन्नान अंसारी,भोला अंसारी,गोसेआलम,समीर आदि लोगों ने बधाई दी है।
Leave a Reply