कुशीनगर में नारायणी से डीजे पर मदमस्त कांवरिये,पडरौना से निकले कुबेरस्थान जलाभिषेक करने के दौरान डीजे कंपटीशन

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : श्रावण मास में शिव भक्तों का कांवरियों के रूप में भगवान शिव का धाम पहुंचना जगह-जगह दिखाई देता रहा है, लेकिन कुशीनगर जिले के पडरौना शहर से कांवरियों जत्था जिस हाईटेक अंदाज जलाभिषेक करने को लेकर कुबेरस्थान मंदिर के लिए निकला उससे पूरा शहर शिवभक्ति में सराबोर हो गया। डीजे पर कांवरियों का यह मदमस्त अंदाज हर किसी को एकटक देखने पर मजबूर कर रहा था।

रविवार को पडरौना शहर के आलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के इलाके से करीब सैकड़ा से अधिक कांवरियों ने जटहा बाजार यानी नारायणी नदी से जल भरने  के लिए कावंड़ उठायी। कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान मंदिर में भगवान शिव के उप रूप का दर्जा प्राप्त है। कुशीनगर ही नहीं आस-पास के बिहार से कांवरिये यहां श्रावण मास में जल चढ़ाने आते हैं। लिहाजा कुशीनगर जिले के पडरौना शहर से ककांवरियों का अलग अलग जत्था यहां जल चढ़ाने के लिए यात्रा पर कुबेरनाथ मंदिर को निकला।

 

इस दौरान पडरौना शहर व  ग्रामीण इलाके से कांवरियों ने यात्रा शुरू हुई । यात्रा की शुरुआत रोड डीजे पर डांस, भगवान शिव के भजनों पर अबीर गुलाल उड़ाने के साथ हुई।  पडरौना शहर के कोतवाली चौक, छावनी, हरका बाजार,गांगरानी  चौराहा से यह जत्था डीजे पर डांस करता हुआ निकला तो  लोग अचंभित रह गए और कांवरियों को एकटक देखने लगे। इस दौरान कांवरियों ने जमकर डांस किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *