[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। अपना नाम बदलकर दूसरे समुदाय के युवती से शादी के फिराक में रहने वाला युवक कि पहचान होते ही,एक और मामला युवक पर मड़राने लगा है।अपने को एक अच्छा खिलाड़ी समझ वह केवल धर्मान्तरण ही नहीं,विदेश भेजने के नाम पर लाखो रूपया भी एठ चुका है। इस मामले में करीब दो दर्जन युवकों ने कुबेरस्थान थाने की पुलिस को तहरीर देकर उस पर विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा थमा दिये जाने का आरोप लगाया है। वहीं युवको को धमकी भी दी है कि अगर कानूनी कार्रवाई किसी ने किया तो उसकी खैर नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार खुद नाम बदल प्रेम जाल में फसा युवती से शादी करने के फिराक में रहने वाले का नाम निजामुद्दीन है और वह बसहिया गांव के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है। निजामुद्दीन ने अपना नाम विशाल उर्फ विक्की रख माहिर खिलाड़ी बनने का खेल उसे हवालात पहुंचा दिया है,एक और फर्जीवाड़ा का खतरा मड़राने लगा है। निजामुद्दीन, विशाल ,विक्की बना युवक कुबेरस्थान थाने के एक गांव निवासी हिन्दू युवती से अपना नाम बदलकर प्रेम कर लिया और उससे शादी कर लेने के लिए दिन तारीख तय कर लिया था। वह शादीशुदा भी है और उसके दो बच्चे भी हैं । यह युवक जालसाजी में माहिर अपने आप को खिलाड़ी समझता था । आज कुबेरस्थान थाने की पुलिस को जिन युवकों ने तहरीर दी है l
उसमें रेहान अली पुत्र नियाज ,अमित विश्वकर्मा पुत्र हेतु ,रंजीत शर्मा पुत्र अशर्फी, सहादान अली पुत्र जब्बार, राजा अली पुत्र मंजूर ,मुशर्रफ पुत्र शाहिद, नूर आलम पुत्र हासन, समसुद्दीन पुत्र वकील अंसारी ,मुंशी , इमरान पुत्र मुल्लाह, इफ्तेखार खान , जमील पुत्र मुंशी, गुड्डू अंसारी पुत्र नूर हसन, जुनेद अंसारी पुत्र वारिस अली, हवलदार पुत्र शाहिद सलाउद्दीन पुत्र सत्तार , रफीक आदि दो दर्जन युवक तहरीर लेकर पडरौना कोतवाली को तहरीर देने पहुंचे थे लेकिन वह इस फर्जीवाड़ा का अंजाम दमवतिया गाँव स्थित बने मकान में रहकर दिया था,जो कुवेरस्थान में पड़ता है l
जमीन खरीदकर मकान बनवा कर रहता था और विदेश भेजने के नाम पर उनको से सत्तर हजार से लेकर पचासी हजार नगद रुपए ले लिए और इन युवकों को फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया था, युवकों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब हम लोगों ने रुपए की मांग की तो वह सब को ठीक कर देने की धमकी भी दिया है, जब युवकों को इस बात की जानकारी हुई कि वह धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार है तो युवकों ने वहां पहुंच पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई का मांग किया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Leave a Reply