कुशीनगर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

[object Promise]
रिपोर्टर उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल चौरियां गांव में बीती रात एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि युवती शौच के लिए खेत के तरफ गई हुई थी इसी दौरान एक युवक पहुंचा और उसे धर दबोचा,गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया इस मामले में युवती के पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अगली कार्यवाही में जुटी हुई है।

घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात एक 13 वर्षीय नाबालिक युवती शौच करने गांव से पूरब खेत के तरफ गई हुई थी कि मौका पाकर गांव का ही एक युवक वहां आ धमका और उसे पकड़ कर गन्ने के खेत में ले जाकर पटक दिया,उसके मुंह में कपड़ा ठूंस उसके साथ दुष्कर्म किया ।यह भी बताया जाता है कि इस बात की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो वह घेराबंदी चालू कर दिए और हंड्रेड पुलिस को सूचना दी ।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोतवाली थाने लेकर आई। युवती के पीड़ित पिता के नामजद तहरीर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दंड विधान की धारा 376 आईपीसी व 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और अगली कार्रवाई में जुटी हुई है । इस बावत पूछे जाने पर सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला पूरी तरह से संज्ञान में है आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है उसका मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *