कुशीनगर में नए साल की पहली बारिश बनी ठंड का कारण,लुढ़क गया पारा

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पहाड़ों में तेजी से बदल रहे मौसम ने नए साल में मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल दिया।पश्चिमी विक्षोभ और अपर एअर सर्कुलेशन के कारण गुरुवार की रात में मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चली। इस सीजन के साथ ही नए साल की पहली बारिश होने से और ठंड बढ़ गई,इसके कारण कुशीनगर जनपद में पारा और लुढ़क गया।
मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय के अनुसार अफगानिस्तान में गत 15 जनवरी को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की तरफ खिसक रहा है। गुरुवार की रात को यह पूर्वी यूपी से गुजरा। इसके अलावा राजस्थान में अपर एअर सर्कुलेशन बना हुआ है। इन दोनों के कारण गुरुवार की रात को पूर्वी यूपी का मौसम अचानक बदल गया। रात में आसमान में बादल छा गए। गरज-चमक के साथ करीब 12 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई।इस दौरान करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द पश्चिमी हवाएं चली। गुरुवार की रात में कई घंटे तक रूक-रूक कर तेज बारिश के साथ शुक्रवार के दिन में सुबह से लेकर देर रात तक बूंदाबांदी होती रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *