रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर: कुशीनगर जिले में पडरौना नगर में आगामी 25 मार्च को मनाया जाने वाला सम्राट अशोक जयंती को लेकर कुशवाहा समाज से जुड़े सदस्य लगातार बैठ कर कर सम्राट अशोक की जयंती की सफलता के लिए तैयारियां कर रहे हैं और कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी को लेकर मंगलवार को पडरौना नगर के ही बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कालेज परिसर में कुशवाहा समाज के लोगों ने बैठक किया. बैठक मुख्य अतिथि समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व महासंघ के मोतीलाल शास्त्री की अध्यक्षता में की गई इस बैठक की खास बात यह रही कि आगामी 25 मार्च को सम्राट अशोक की जयंती कुशवाहा समाज द्वारा पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में मनाई जाएगी ।
जिसमें मौर्य,शाक्य,शैनी,कुशवाहा से जुड़े से जुड़े लोगों में राजनीतिक दल से मिलान करने वालों में पूर्व विधायक से लेकर पूर्व अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी अधिक होगी. जिसकी तैयारी हेतु आज समीक्षा बैठक की गई है. बैठक में वरिष्ठ सपा नेता एनपी कुशवाहा ने कहा कि आज के परिदृश्य में वैश्विक शांति की कामना के लिए सम्राट अशोक का सिदांत अपनाना पड़ेगा. कुशीनगर में अपने समाज की स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रियदर्शी सम्राट अशोक मनाया जाएगा.उन्होंने कहा कि आगामी 25 तारीख को महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई जाएगी । इस मौके पर कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से का परिचय कराया ।
इस बैठक में कुशवाहा महासभा के वरिष्ठ नेता व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज के लोगों तक संपर्क बनाने और पिछड़े समाज को धरातल स्तर पर और मजबूत करने के लिए कुशवाहा समाज का गठन किया किया जा रहा है जो आगामी सम्राट अशोक जयंती पर अपनी एकजुटता दिखा कर अपनी मजबूती का एहसास कराएंगे । बैठक में सुनील मौर्य,रमेश कुशवाहा,सुदामा सिंह,पूर्व प्रमुख नन्द किशोर कुशवाहा,सुभाष कुशवाहा,अर्जुन कुशवाहा,पप्पू कुशवाहा,लालबहादुर कुशवाहा,खजांची कुशवाहा,सुदर्शन कुशवाहा,पन्ना लाल कुशवाहा,मुन्ना कुशवाहा,
बिशाल कुशवाहा रामजियावन मौर्य,पुर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सुधीर कुशवाहा,बी,के लाल कुशवाहा,गोल्डेन कुशवाहा,आदि लोग शामिल रहे ।
Leave a Reply