[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा थाना अंतर्गत ग्राम बंधु छपरा में गत दिनों हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है,पूरे गांव में सन्नाटा बीते दिनों को हुए उस दरिंदगी को बयां कर रहा है।लोगो में एक तरफ शोक तो दूसरी तरफ प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही की होती तो दो घरों के चिराग नहीं बुझते।पुलिस ने जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हुए लाश का पोस्टमार्टम कराया है । इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टुनटुन की हत्या गोली लगने से हुई है,जबकि राजकुमार की धारदार हथियार से गर्दन काटी गयी थी। गांव में सर्विलांस टीम पहुँच साक्ष्य एकत्र किए । राजकुमार के शव को मंगलवार देर रात दाह संस्कार व टुनटुन के शव को बुधवार को दिन में कब्रिस्तान में दफनाया गया । गांव में पुलिस तैनात हैं।
मंगलवार को बंधूछपरा छपरा गाँव निवासी आरएसएस कार्यकर्ता राजकुमार की गर्दन व हाथ का पंजा काटकर निर्मम हत्या के बाद हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की बात उजागर हुई है,वही चौंकाने वाली बात यह है कि टुनटुन की हत्या गोली मारकर किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस इस बात को लेकर तहकीकात आगे बढ़ा रही है कि राजकुमार के खडडा वाले घर पर कौन कौन मिला था व पोखरे के पास हुए दावत में कौन शामिल था। लगातार प्रयास के बाद भी सिर बरामद नहीं हुआ है।
मंगलवार को खोजी कुत्ते द्वारा आरोपीयो के मकान के अंदर घुसकर,छूरा व गड़ासा बरामद कराने के बाद पुलिस हत्या से पर्दा उठाने के नजदीक पहुँच गयी है। बुधवार को पुलिस के सर्विलांस टीम द्वारा घटना स्थल व मृतको के घर पहुँच मोबाइल फोन के लोकेशन सहित अन्य तकनीकी छानबीन किया। नेताओं का पहुँचने का सिलसिला जारी रहा। तमाम स्वयंसेवी संगठनों के लोग पहुँच कर मृतक परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए ढाढस बधाया ।सुरक्षा के मद्देनज़र गाँव में पुलिस बल तैनात किए गे है। इस संबंध में एस ओ खडडा संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मार हत्या की बात उजागर हुई,इस केस की तहकीकात तेजी से चल रही है शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
Leave a Reply