[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। जटहांबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम माघीकोठीलवा गांव निवासी दुकानदार को शराब पीने के लिए गिलास नहीं देने पर एक मनबढ़ किश्म का युवक उसकी नाक काटने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंची मुकामी थाने की पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजेश उम्र लगभग 30 वर्ष जो भैरोगंज बाजार में चाय की दुकान कर रखे हैं, बीती रात अपनी दुकान चला रहे थे इसी दौरान पिंटू नाम का एक युवक पहुंचा और शराब पीने के लिए गिलास मांगने लगा, दुकानदार ने गिलास देने से इंकार कर दिया तो उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उसका नाक दांत से काट लिया,वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है ।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.समाचार लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हो सका था।
Leave a Reply