कुशीनगर में तेज धूप ने ले ली सब्जी दुकानदार की जान

पडरौना,कुशीनगर  : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव निवासी सब्जी दुकानदार की तेज धूप में साइकिल से गिरकर मौत हो गयी। सब्जी दुकानदार की मौत से उसके परिवारीजनों पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सेमरा हर्दो गांव निवासी रामाधार मद्धेशिया कठकुइयां बाजार में सब्जी की दुकान लगाता था। दुकान से जो कुछ कमाई हो जाती थी उसी से परिवार की आजीविका चलती थी। रोज की भांति वह शनिवार को दोपहर में साइकिल पर सब्जी लादकर कठकुइयां बाजार में दुकान लगाने जा रहा था। उस समय धूप तेज थी और वह गांव में ही तिवारी टोला मोड़ के पास पहुंचा था कि साइकिल लेकर सड़क पर गिर पड़ा।
उसे सड़क पर गिरता देख लोग मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। लोगों का कहना था कि कड़े धूप की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों की चीत्कार से सभी का कलेजा दहल जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *